{"_id":"0297ee6c52e910f89814c1d34034b945","slug":"storm-unbalanced-woman-died-after-falling-from-ladder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान में असंतुलित हुई महिला की सीढ़ी से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान में असंतुलित हुई महिला की सीढ़ी से गिरकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Thu, 14 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखलकांडा ब्लाक के कौंता गांव में बुधवार शाम आए जबरदस्त तूफान की चपेट में आने से असंतुलित हुई महिला की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। महिला की मौत गांव में मातम छाया हुआ है। घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डूंगर ढोलगाई ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे कौंता गांव निवासी भागीरथी बिष्ट (46) पत्नी नारायण सिंह बिष्ट घर की सीढ़ियां चढ़ रही थीं। इस बीच वह तूफान की चपेट में आकर असंतुलित हो गईं और सीढ़ियों से करीब 10 फीट नीचे फर्श पर जा गिरीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतका के पति नारायण सिंह बिष्ट खेतीबाड़ी करते हैं और उनके दो बेटे हैं। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राम सिंह कैड़ा, कौंता की प्रधान अंजू देवी, डूंगर ढोलगाई ने भागीरथी बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और सरकार से प्रभावित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। धारी के तहसीलदार दामोदर पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। क्षेत्र के पट्टी पटवारी मौके पर भेजकर इस संबंध में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन