फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stopped salary of 37 principals for not providing bill vouchers

बिल बाउचर उपलब्ध न कराने पर 37 प्रधानाचार्यों का रोका वेतन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Stopped salary of 37 principals for not providing bill vouchers
भीमताल/हल्द्वानी। सरकार की ओर से विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट के बिल वाउचर जमा नहीं करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिले के माध्यमिक विद्यालयों के 37 प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। टैबलेट के बिल वाउचर जमा नहीं कराने पर रामनगर ब्लॉक के सर्वाधिक 21 प्रधानाचार्यों का वेतन रोका गया है। हल्द्वानी ब्लॉक के छह विद्यालयों के प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीईओ केएस रावत ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के खातों में टैबलेट के लिए डीबीटी के माध्यम से 12000 रुपये डाले गए थे। छात्र.छात्राओं और विद्यालय स्तर से टैबलेट खरीदने में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को टैबलेट के बिल वाउचर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश जारी किए गए थे लेकिन जनपद के 37 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अब तक बिल वाउचर उपलब्ध नहीं कराए हैं। इस गंभीर लापरवाही पर सभी के वेतन रोकने का आदेश जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

ब्लॉकवार इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का रोका वेतन
कोटाबाग: राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी, राबाइंका कालाढूंगी, राइंका बैलपड़ाव, राइंका बगड़, राइंका आमगढ़ी।
रामगढ़: राइंका ल्वेशाल, राउमावि देवद्वार
ओखलकांडा: राइका खनस्यू, राउमावि भद्रकोट
भीमताल: राइंका चाफी
हल्द्वानी: राइंका लामाचौड़, राइंका फूलचौड़, राइंका हल्दूचौड़, राइंका लालकुआं, राइंका वनभूलपुरा, राइंका धौलाखेड़ा
रामनगर: राइंका करनपुर, राइंका थारी, राइंका देवीपुरा, राइंका मालधनचौड़, राइंका मोहान, राइंका जस्सागांजा, राइंका ढेला, राइंका गौजानी, राइंका सेमलखलिया, राइंका क्यारी, राकइंका रामनगर, राउमावि नारायणपुर, राउमावि चिल्किया, राउमावि टेड़ा, राउमावि चंद्रनगर, राउमावि पटरानी, राउमावि तुमडियाडाम, राउमावि शिवनाथपुर नई बस्ती, राउमावि चुकम, राउमावि भलौन और राउमावि शिवपुर बैलजुडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed