फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stop the purchase of land

बाहरी व्यक्तियों के जमीन खरीदने पर रोक लगे

Fri, 14 Jul 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)। Updated Fri, 14 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Stop the purchase of land
जमीन की खरीद फरोख्त रोको - फोटो : अमर उजाला

भीमताल (नैनीताल)। जिले के धारी और ओखलकांडा क्षेत्र के ग्रामीणों ने ब्लाक में बाहरी व्यक्तियों के जमीन की खरीद फरोख्त पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही जमीन की खरीद फरोख्त से पर्यावरण को नुकसान होने के साथ साथ लोग अपनी पुरातन धरोहरों को खो रहे हैं।

विज्ञापन


गुनियालेख के प्रधान संजय पांडे के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी रेखा कोहली को दिए ज्ञापन में कहा है कि पहाड़ों के बीच बसे धारी और ओखलकांडा ब्लाक के गांव और तोक अपने आप में असीम प्राकृतिक सुंदरता को समाए हुए हैं। यहां के ग्रामीणों की मुख्य आजीविका कृषि और दुग्ध उत्पादन है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में प्राचीन धरोहर और आस्था के कई केंद्र व मंदिर आदि स्थापित हैं। पर्यटन के लिहाज से भी यह क्षेत्र बेहद अहम हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब धारी और ओखलकांडा के गांवों में प्रापर्टी डीलरों की नजर है और वह ग्रामीणों को बहला फुसलाकर औने पौने दामों में जमीन की खरीद फरोख्त कर बाहरी व्यक्तियों को जमीन बेचने की साजिश रच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उपजिलाधिकारी से बाहरी व्यक्तियों को जमीन की खरीद फरोख्त पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय पांडे समेत जीवन बर्गली, रमेश चन्द्र, नारायण सिंह, गोकुल आर्या, मुकेश, दीपक, जीवन शर्मा, मुकुल, चन्द प्रकाश व पंकज आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed