{"_id":"5995fdfb4f1c1bcc388b464a","slug":"stop-illegal-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टेड़ा में लोनिवि मार्ग पर अवैध वसूली बंद कराओ’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘टेड़ा में लोनिवि मार्ग पर अवैध वसूली बंद कराओ’
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली रोको
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता मीना भट्ट को ज्ञापन सौंपा। इसमें लोनिवि मार्ग से सीतावनी जा रहे देशी, विदेशी पर्यटकों से अवैध वसूली का आरोप लगाया गया। अवैध वसूली बंद कराने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
ज्ञापन में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री चंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि कुछ माह से रामनगर वन प्रभाग मनमानी कर रहा है। इसके तहत लोनिवि की सड़क से सीतावनी तीर्थ जाने पर देशी, विदेशी पर्यटकों से अवैध वसूली की जा रही है जो कि न्यायोचित नहीं है। उस पैसे का कोई विवरण नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सबको रसीद भी नहीं दी जाती। इससे जंगलात समेत लोनिवि भी बदनाम हो रहा है। एक सप्ताह के भीतर समस्या न सुलझने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लोनिवि अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान नदीम अख्तर, सूरज रावत, मनोज जोशी, रोबिन बिष्ट, करन नयाल, वसीम अहमद, उमेश जोशी, रोहित पांडेय, तरुण, निर्मल आदि थे।
विज्ञापन