फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stone fell on the car, three passengers narrowly escaped

Nainital News: कार पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे तीन यात्री

Sat, 01 Jul 2023 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Stone fell on the car, three passengers narrowly escaped
गरमपानी में पहाड़ी से गिरे पत्थर से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद 
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोडा राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार शाम पांच बजे हल्द्वानी से रानीखेत की ओर जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर से कार का अगला टायर फट गया और कार सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। गनीमत ये रही कि कार सवार तीनों लोगों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झूलापुल गरमपानी के पास बारिश के दौरान थुवा की पहाड़ी अचानक पत्थर गिरने लगे। इसी दौरान रानीखेत की ओर जा रही कार में एक बड़ा पत्थर गिरा और कार का टायर फट गया। इस घटना में कार सवार लोग बाल बाल बच गए। इसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर खैरना चौकी पुलिस के कांस्टेबल जगदीश धामी और राजेंद्र सती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद पत्थर को किनारे किया। हाईवे पर देर शाम तक पत्थरों के गिरने से वाहन चालकों में दुर्घटना का भय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जिले में बृहस्पतिवार से हो रही बारिश के चलते एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार सुबह भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर भौर्या मोड़ के पास पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजरा। वहीं खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग के भुजान और नौणा-कफुल्टा मोटर मार्ग के दियोलीखेत के पास सड़क में पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते सैलानी भी परेशान नजर आए। इधर भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर, धारी में भी शुक्रवार को रुक रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed