फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   stone fell from a hill on a car going from Haldwani to Almora

Bhimtal: हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर, शीशा तोड़कर घुसा अंदर; मची चीख पुकार

Thu, 12 Sep 2024 12:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 12 Sep 2024 12:30 PM IST
सार

भवाली-अल्मोडा एनएच में पाडली के पास बृहस्पतिवार की सुबह हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से एक पत्थर गिर गया। पत्थर कार के आगे शीशे को तोड़कर अंदर घुस गया। पत्थर को गिरता देख कार में सवार चार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
stone fell from a hill on a car going from Haldwani to Almora
कार के ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भवाली-अल्मोडा राष्ट्रीय राजमार्ग में पाडली के पास बृहस्पतिवार की सुबह हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से एक पत्थर गिर गया। पत्थर कार के आगे शीशे को तोड़कर अंदर घुस गया। पत्थर को गिरता देख कार में सवार चार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। गनीमत रही की कार में सवार किसी भी यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bageshwar: पत्नी की बीमारी से परेशान होकर बुजुर्ग ने खाया कीटनाशक, मौत; पति की हालत देख महिला ने उठाया ऐसा कदम
विज्ञापन

 
पाडली की पहाड़ी से गिरते पत्थरों के चलते वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर खैरना बाजार के शांति देवी मंदिर के पास थुवा की पहाड़ी से एकाएक बोल्डर आने से सड़क किनारे खड़ी कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही बोल्डर गिरते समय सड़क पर वाहनों और लोगों की आवाजाही न होने से हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed