फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   man died after ate pesticide in bageshwar

Bageshwar: पत्नी की बीमारी से परेशान होकर बुजुर्ग ने खाया कीटनाशक, मौत; पति की हालत देख महिला ने उठाया ऐसा कदम

Thu, 12 Sep 2024 11:35 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 12 Sep 2024 11:35 AM IST
सार

कांडा तहसील क्षेत्र के रिखाड़ी गांव में पत्नी की बीमारी से परेशान 75 वर्षीय बुजुर्ग ने कीटनाशक खा लिया। पति की हालत बिगड़ती देख पत्नी ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
man died after ate pesticide in bageshwar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

बागेश्वर के कांडा तहसील क्षेत्र के रिखाड़ी गांव में पत्नी की बीमारी से परेशान 75 वर्षीय बुजुर्ग ने कीटनाशक खा लिया। पति की हालत बिगड़ती देख पत्नी ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों कोे अस्पताल ले जाया गया, जहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रिखाड़ी गांव के मोहन राम (75) पुत्र बची राम की पत्नी किशनी देवी (70) लंबे समय से बीमार हैं। उनकी तबीयत दिनों खराब होती जा रही थी। पत्नी की बीमारी के कारण बुजुर्ग भी मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे मोहन राम ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों के पूछने पर उन्होंने कीटनाशक खा लेने की बात बताई। पति की बिगड़ती हालत को देखकर पत्नी ने भी कीटनाशक गटक लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। दंपती के पुत्र दोनों को सीएचसी कांडा लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी से करीब पौने घंटे का सफर तय कर परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: देवी जागरण में मकान का जंगला गिरने से 11 लोग घायल, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

फिजीशियन चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया। इस दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण बुजुर्ग ने कीटनाशक खाया था, जिसे देखकर पत्नी ने भी कीटनाशक खा लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद बुजुर्ग के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed