फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stone crusher owner demanded the arrest of the accused

आरोपी स्टोन क्रशर स्वामी की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 14 Apr 2015 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 14 Apr 2015 02:48 AM IST
विज्ञापन

रामनगर में उपपा नेता प्रभात ध्यानी और सामाजिक कार्यकर्ता मुनीश कुमार पर हमले के आरोपी स्टोन क्रशर स्वामी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए विभिन्न संगठनों ने कमिश्नर दफ्तर में धरना दिया। उन्होंने धमकी दी कि जल्द ही क्रशर स्वामी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 31 मार्च को ढिल्लन स्टोन क्रशर स्वामी सोहन सिंह और डीपी सिंह ने सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता प्रभात ध्यानी और मुनीश कुमार पर हमला करवाया। साथ ही कहा कि सरकार कें संरक्षण के कारण ही प्रदेश में खनन को लेकर गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। खनन माफिया छापा मारने जा रहे पुलिस और वन विभाग की टीम पर भी हमले कर रहे हैं। उन्होंने वीरपुर लच्छी के ग्रामीणों के खेतों के ऊपर से डंपरों का परिचालन बंद करने, खनन, रेत का काम निजी हाथों से छीनकर विभाग से कराने और स्टोन क्रशरों को अधिग्रहीत करने खनन चोरी को गैर जमानती घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन


धमकी दी कि दो सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर 10 जनपथ (दिल्ली) में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। धरना देने वालों में उत्तराखंड महिला मंच की डा. उमा भट्ट, महिला समाख्या की डा. बसंती पाठक, डा. शीला रजवार, भाकपा माले के कैलाश जोशी, विपिन मोहन पिंगल, कमलेश, किशन, राकेश, प्रो. अतुल जोशी, डा. सुरेश डालाकोटी, महेश जोशी, अनिल सिंह रजवार, रवि कनवाल, पवन सिंह खड़ायत, दीप गंगोला, राजेंद्र सिंह असवाल, कंचना, सरोजनी समेत दर्जनों लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने की डीएम से मुलाकात
नैनीताल। वीरपुर लच्छी प्रकरण में गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सोमवार को डीएम दीपक रावत से मुलाकात की। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने स्टोन क्रशर स्वामी सोहन सिंह ढिल्लन की ओर से किए गए हमले के मामले की पूरी जानकारी जुटाई है, जिसमें पाया गया है कि स्टोन क्रशर स्वामी को प्रदेश सरकार का संरक्षण प्राप्त है।

कमेटी सदस्यों ने डीएम को बताया कि स्टोन क्रशर स्वामी ने वीरपुर लच्छी में बुक्सा जनजाति के लोगों की जमीन पर सड़क बनाई है। 750 डंपर उनके घरों से मात्र तीन मीटर की दूरी पर रोजाना तीन चक्कर लगाते हैं। इसकी पुष्टि काटी गई रायल्टी की रसीद से होती है। एक रायल्टी पर डंपर तीन-तीन चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीण कुपोषण, प्रदूषण के टीबी के मरीज हो चुके  हैं। उनका शोषण हो रहा है। स्थानीय प्रशासन इस संबंध में डीएम से लिखित मिलने पर कार्रवाई की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे। इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

कमेटी सदस्यों ने बताया कि तथ्यों की जांच में पाया गया है कि पूरे मामले में स्टोन क्रशर को बचाने का काम सरकार कर रही है। वहीं, स्टोन क्रशर स्वामी खुद को कांग्रेसी बताते हुए उसका कुछ नहीं बिगड़ने की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशर स्वामियों, खनन माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी में पत्रकार आनंद स्वरूप शर्मा, पीसी तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अधिवक्ता रवींद्र सिंह गड़िया, सुरेश नौटियाल, अजय प्रकाश, अभिषेक श्रीवास्तव आदि थे।


प्रदेश भर में होगा आंदोलन

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी का कहना है कि सोमवार को प्रदेश भर में पार्टी ने वीरपुर लच्छी मामले में धरना दिया गया। अभी भी आरोपी स्टोन क्रशर स्वामी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। पांच मई को दिल्ली चलो रैली के बाद उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। वीरपुर लच्छी में मारी गई आशा (17) के परिजनों को भी आज तक मुआवजा नहीं दिया गया है।

फोटो: 13 एनटीएल 14 पी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed