फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   STH will advise 100 hospitals of Kumaon

कुमाऊं के सौ अस्पतालों को एसटीएच देगा परामर्श

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
STH will advise 100 hospitals of Kumaon
हल्द्वानी। कुमाऊं के 100 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सीधे तौर पर हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज (सुशीला तिवारी अस्पताल) से जोड़े जाएंगे। इन अस्पतालों के डॉक्टर जरूरत पड़ने पर किसी मरीज की गंभीर बीमारी के संबंध में एसटीएच के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह ले सकेंगे। नेशनल हेल्थ मिशन के उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत वृहद स्तर पर टेली मेडिसिन के माध्यम से सिस्टम तैयार किया जा रहा है। पखवाड़े भर में इसकी सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल में कुमाऊं के अलावा यूपी के समीपवर्ती जिलों से रोगी इलाज के लिए पहुंचते हैं। पहाड़ों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते भी रोगियों को इलाज के लिए हल्द्वानी आना मजबूरी होता है। इसमें समय और पैसा दोनों लगता है। इस दिक्कत के मद्देनजर बीते पांच साल में छिटपुट तरीके से नैनीताल जिले में बेतालघाट और ओखलकांडा ब्लॉक के अस्पताल को टेलीमेडिसिन से जोड़ा गया, लेकिन योजना सफल नहीं हो सकी थी। बहरहाल, अब नए सिरे से और वृहद स्तर पर टेली मेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन

इस तरह लागू होगी योजना
हल्द्वानी। एसटीएच में योजना के नोडल अधिकारी चंद्रशेखर गुरुरानी कहते हैं कि देहरादून में योजना लागू की जा चुकी है। देहरादून मेडिकल कॉलेज के माध्यम से करीब तीन महीने से योजना चल रही है। अब उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट के तहत एसटीएच के माध्यम से कुमाऊं में योजना लागू की जाएगी। पहले टेलीमेडिसिन के लिए केवल कक्ष बना था, जहां हर विभाग के चिकित्सक जाते थे। पर अब मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी, बाल रोग, मानसिक, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, त्वचा रोग और अस्थि रोग विभाग की ओपीडी कक्ष के पास ही यह सुविधा होगी। पीएचसी के डॉक्टर जिस विभाग के विशेषज्ञ से सलाह लेना चाहेंगे, उन्हें मैसेज करेंगे। इस पर संबंधित डॉक्टर कक्ष में पहुंचकर सलाह दे सकेगा। यह व्यवस्था सप्ताह में छह दिन लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा नैनीताल जिले के पीएचसी जोड़े जाएंगे
हल्द्वानी। योजना के तहत कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत जिले को जोड़ा जाएगा। इसमें नैनीताल जिले के 30, ऊधमसिंह नगर के 27, बागेश्वर के 26 और चंपावत जनपद के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ा जाएगा। नोडल अधिकारी के अनुसार, जरूरी संसाधन जुटा लिए गए हैं। कुछ तकनीकी व्यवस्था और होनी है। अगर कोई अन्य तकनीकी दिक्कत नहीं आयी तो एक पखवाड़े में योजना का लाभ लोगों को मिलने लगेगा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, इसके शुरू होने से रोगियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed