फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   STH prepared for new variants of Covid-19

Nainital News: कोविड-19 के नए वेरिएंट को लेकर एसटीएच तैयार

Wed, 20 Dec 2023 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 20 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
STH prepared for new variants of Covid-19
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल प्रबंधन ने ठंड के मौसम में इस तरह के वेरिएंट के लक्षण नजर आने पर जांच कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर एडवाजरी जारी की है। इस संबंध में सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. अरुण जोशी ने बताया कि एसटीएच इसके लिए पूरी तरह तैयार है। ठंड के मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी आदि बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। मरीज में संक्रमण के लक्षण नजर आएंगे तो उनकी जांच कराई जाएगी। हमारे पास लैब हैं और सभी जांचें यहां पर होती हैं इसलिए हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सीएमओ भागीरथी जोशी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर गाइडलाइन आई है। इस संबंध में सभी अस्पतालों को निर्देशित किया गया है और इंफ्लूएंजा की जांच करने के लिए भी कहा गया है। इसकी जानकारी इंटीग्रेटिड हेल्थ इंफोरमेशन प्लेटफॉर्म पोर्टल पर दर्ज करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed