फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   STH: Junior doctors will not be able to refer

एसटीएच : जूनियर डाक्टर नहीं कर सकेंगे रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
STH: Junior doctors will not be able to refer
सुशीला तिवारी अस्पताल।
हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में आने वाले किसी भी गंभीर रोगी को इमरजेंसी में तैनात जूनियर डॉक्टर रेफर नहीं कर सकेंगे। इस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने रोक लगा दी है। इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी मरीज को सीनियर डॉक्टर की अनुमति के बाद ही रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं के सबसे बड़े डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में कुछ वर्षों से यह परंपरा सी बन गई है कि इमरजेंसी में कोई भी गंभीर मरीज के पहुंचने पर उसे रेफर कर दिया जाता है। जबकि दूसरे अस्पतालों के मुकाबले एसटीएच में अनुभवी और विशेषज्ञ सीनियर डॉक्टर की कोई कमी नहीं है। इस कारण इस अस्पताल की छवि रेफरल अस्पताल की बनती जा रही थी। मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने पदभार संभालते ही डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। प्राचार्य डॉ. जोशी ने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले मरीज को जूनियर डॉक्टर देखेंगे और सीनियर डॉक्टर को बताएंगे। सीनियर डॉक्टर मरीज एवं उनके परिजन से चर्चा कर परामर्श देंगे। ओपीडी पर्चे पर मरीज को रेफर करने का कारण स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed