फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   STF caught 190 tin illegal Lisa being brought from Someshwar

Nainital News: एसटीएफ ने पकड़ा सोमेश्वर से लाया जा रहा 190 टीन अवैध लीसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
STF caught 190 tin illegal Lisa being brought from Someshwar
हल्द्वानी। पहाड़ी क्षेत्रों से लीसा की तस्करी की सूचना पर एसटीएफ के सीओ सुमित पांडे व वन प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह की टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र से एक लीसा तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से 190 टिन लीसा भी बरामद हुआ है। हल्द्वानी वन विभाग में दोनों तस्कर के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात देहरादून एसटीएफ को सोमेश्वर क्षेत्र से आ रहे एक टैंकर में अवैध लीसा ले जाए जाने की सूचना मिली थी। तत्काल एक्शन में आई एसटीएफ टीम ने हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित पंचायत घर के पास डेरा डाला और कैंटर के पहुंचने पर छापा मारकर पकड़ा। एसटीएफ की टीम ने कैंटर में से वाहन स्वामी जगमोहन तिवारी नाम के व्यक्ति को तो तुरंत हिरासत में ले लिया लेकिन अल्मोड़ा के पहाड़पानी धानाचूली निवासी कैंटर चालक शोभन सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कैंटर की तलाशी लेने पर पता चला कि अवैध लीसा के 190 टिन खड़िया के कट्टों के नीचे छिपाकर लाए जा रहे थे। एसटीएफ टीम ने जब जगमोहन तिवारी ने पूछताछ की तो उसने सोमेश्वर से लीसा लाने की बात स्वीकार की। एसटीएफ के मुताबिक जगमोहन पर पहले भी लीसा और शराब तस्करी के हल्द्वानी में मामले दर्ज हैं। फिलहाल टीम फरार कैंटर चालक की तलाश में दबिश दे रही है। अभियान में एसटीएफ के साथ हल्द्वानी वन प्रभाग के क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र आर्य व उनकी टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed