फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand High court Stay on order to end affiliation of three colleges from Garhwal University

Uttarakhand HC: गढ़वाल विश्वविद्यालय से तीन कॉलेजों की संबद्धता खत्म करने के आदेश पर रोक, सरकार से मांगा जवाब

Tue, 18 Jul 2023 06:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 18 Jul 2023 06:19 PM IST
सार

वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने तीनों कॉलेज की संबद्धता समाप्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार, केंद्र सरकार व गढ़वाल केंद्रीय विवि से चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand High court Stay on order to end affiliation of three colleges from Garhwal University
उत्तराखंड नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंद्धता समाप्त करने के विरुद्ध डीबीएस कालेज, वूमेन ट्रेनिंग कॉलेज दून और महिला डिग्री कॉलेज हरिद्वार की याचिकाओं पर सुनवाई की।

विज्ञापन


वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने तीनों कॉलेज की संबद्धता समाप्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार, केंद्र सरकार व गढ़वाल केंद्रीय विवि से चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


डीबीएस व दो अन्य कॉलेज ने याचिका दायर कर कहा है कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर की कार्यपरिषद ने डीएवी कॉलेज सहित नौ अन्य कॉलेज की संबद्धता समाप्त कर दी। कॉलेज की संबद्धता समाप्त करते हुए उनकी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से नाम हटाने के आदेश भी दे दिए गए हैं। इसकी वजह से हजारों छात्रों के भविष्य पर खतरा पैदा हो गया है। विश्वविद्यालय ने बिना पक्ष सुने उक्त कॉलेज की संबद्धता समाप्त कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed