फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State workers protested by black stripe

राज्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Wed, 13 Feb 2019 02:09 AM IST
Madan Singh ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Published by: Madan Singh Updated Wed, 13 Feb 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
State workers protested by black stripe
बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक अवकाश के दिन का वेतन काटने से गुस्साए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने मंगलवार से बांह में काली पट्टी बांधकर दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आंदोलित कर्मियों ने 15 फरवरी को कैंडल मार्च और 24 फरवरी को शहर में रैली निकालने का भी फैसला किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति के प्रांतीय आह्वान पर राज्य कर्मियों ने 31 जनवरी को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। सरकार ने सामूहिक अवकाश के दिन का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


समिति के संयोजक सचिव तनवीर असगर के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय में, अजीत सचान के नेतृत्व में सहायक निदेशक कृषि कार्यालय में, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन अध्यक्ष हरीश पाठक के नेतृत्व में बागजाला स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में, गिरीश जोशी के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय, जिला आयुर्वेदिक कार्यालय में रमेश जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बांह में काले फीते बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा ईटीसी कार्यालय, जिला आयुर्वेदिक कार्यालय, बाल विकास विभाग समेत अन्य विभागों में भी कर्मचारियों ने काले फीते बांधे। समिति के संयोजक सचिव तनवीर ने बताया कि बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल, भीमताल में भी कर्मचारियों ने काले फीते बांधे
नैनीताल/भीमताल। लोनिवि, कुमाऊं विश्वविद्यालय, डीएसबी परिसर समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों ने काले फीते बांधकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान समिति के संयोजक बहादुर सिंह बिष्ट, भगोत सिंह जंतवाल, कुलदीप सिंह, कुंवर सिंह जलाल, नवल किशोर, चंदन कुमार, बिपिन कुमार, हीरा पंत, राम सिंह गुसांई, मदन मोहन जोशी, सुरेंद्र त्रिपाठी, हरमेश राणा, आनंद खनायत आदि थे। वहीं, भीमताल विकासखंड में कर्मचारियों ने काले फीते बांधकर कार्य किए। इस दौरान संयुक्त परिषद के मंडलीय अध्यक्ष केएस सामंत, पीके शर्मा, केएस सामंत, गणेश पांडे, मोहन राम, रमेश कनवाल, शंकर बिष्ट, आरपी टम्टा, मोहम्मद चांद आदि थे।


मांगें पूरी न होने पर करेंगे आमरण अनशन
भीमताल (नैनीताल)। मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे की अगुवाई में व्यापारियों ने सीडीओ विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पिछले साल उन्होंने शहर की मांगों को लेकर आमरण अनशन किया था। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और तत्कालीन डीएम दीपेंद्र चौधरी ने मांगों का निस्तारण शासन स्तर से कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। व्यापारी नेता संदीप पांडे ने मांगें जल्द पूर्ण नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सीडीओ से नौकुचियाताल मार्ग पर गुणवत्ता के साथ डामरीकरण, सड़क किनारे बन रही नालियों की गुणवत्ता और सुरक्षा दीवार की मांग की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, जिपं सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट, सभासद आशा उप्रेती, भुवन पडियार, गगन कुमार, ललित आर्य आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed