{"_id":"58c2ede04f1c1bda32dc5592","slug":"state-level-body-temple-classic-competition-18-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":" राज्य स्तरीय बॉडी टेंपल क्लासिक प्रतियोगिता 18 को काशीपुर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बॉडी टेंपल क्लासिक प्रतियोगिता 18 को काशीपुर में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
आयटा टैलेंट टेनिस सीरीज के मैच में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 18 मार्च को काशीपुर स्थित रामलीला मैदान में राज्य स्तरीय बॉडी टेंपल क्लासिक मिस्टर उत्तराखंड और मैन फिटनेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन देहरादून एवं काशीपुर के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता शाम पांच बजे से शुरू होगी।
संस्था के महासचिव जेएस बिष्ट ने बताया कि देश के मिस्टर वर्ल्ड रजत पदक यतिंद्र सिंह पवार, मिस्टर एशिया राहुल बिष्ट व वुमन राष्ट्रीय चैंपियन फिटनेस संजना भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दो चरणों में होने वाली इस प्रतियोगिता के पहले चरण में टॉप टेन मैन फिटनेस प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रथम विजेता को 50 हजार, दूसरे को 40 हजार, तीसरे को 30 हजार, चौथे को 20 हजार, पांचवें विजेता को 15 हजार तथा छठे विजेता से दसवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को दस-दस हजार रुपए की पुरस्कार राशि तथा ट्रॉफी दी जाएगी। दूसरे चरण में मिस्टर उत्तराखंड के लिए प्रतियोगिता होगी जो छह वर्गों में होगी। मिस्टर उत्तराखंड विजेता को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि व ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा रनर अप को 50 हजार व ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन