{"_id":"5fa9a8eb8ebc3e9bd3572190","slug":"state-getting-new-dimensions-of-development-due-to-double-engine-kaushik-nainital-news-hld4036047136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन की बदौलत विकास के नये आयाम प्राप्त कर रहा राज्य : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन की बदौलत विकास के नये आयाम प्राप्त कर रहा राज्य : कौशिक
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री मदन कौशिक।
नैनीताल। जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य के विकास में केंद्र सरकार हर संभव मदद कर रही है। राज्य डबल इंजन की बदौलत विकास के नये आयाम प्राप्त कर रहा है। सोमवार को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कौशिक नैनीताल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 30 से 40 फीसदी प्रवासी ही राज्य से वापस लौटे हैं। सरकार प्रवासियों को रोजगार से जोड़ रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनाएं संचालित की गईं हैं। केंद्र की जनकल्याकारी योजनाओं को राज्य में लागू किया गया है, ताकि प्रदेश में विकास की गति तेज हो सके। गैरसैंण को रेल सेवा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लगभग साढे़ तीन साल में उत्तराखंड ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नीति आयोग से जारी भारत नवाचार सूचकांक में पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ तीन राज्यों में शामिल है। राज्य को खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दूसरी बार कृषि कर्मण प्रशंसा पुरस्कार मिला है। प्रदेश सरकार ने पिरूल से विद्युत उत्पादन नीति जारी की है। इस नीति के अंतर्गत 10 किलोवाट से 250 किलोवाट क्षमता तक विद्युत उत्पादन इकाइयां और बायोमास ब्रिकेट उत्पादन इकाइयां स्थापित करने लोग स्वरोजगार कर सकते हैं।
पांच करोड़ तक की योजना के कार्य स्थानीय लोगों से कराए जा रहे हैं, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। जिला प्रशासन के राजभवन को विकास कार्यों की सूचनाएं न देने के सवाल पर मंत्री कौशिक ने कहा कि सरकार और प्रशासन हर जरूरी सूचना राजभवन को उपलब्ध करा रहा है। निकायों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। प्राधिकरण के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार मामले में जल्द निर्णय ले लेगी।