फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Standards fell six hotel-resorts notice

मानकों में फेल छह होटल-रिजॉर्ट्स को नोटिस

Thu, 23 Apr 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल Updated Thu, 23 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन

पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही होटलों और रिजॉटस में अतिथियों के रहने, खाने की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित समिति ने बुधवार को धानाचूली और इसके आसपास क्षेत्र में स्थित होटलों में छापेमारी की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से होटल और रिजॉर्ट्स की रसोइयों में मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नोटिस जारी किए गए।

विज्ञापन


पिछले दिनों जिलाधिकारी दीपक रावत ने धारी के एसडीएम राकेश तिवारी की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। उक्त समिति को होटल, रिजॉट्स आदि की जांच कर यह सुनिश्चित करना था कि इनसे सरकार को किस मद में कितना राजस्व प्राप्त हो रहा है। जांच में इस बात का भी पता लगना था कि कहीं कोई होटल बगैर पंजीकरण के तो नहीं चल रहा है। बुधवार को एसडीएम के नेतृत्व में गठित समिति ने धारी, धानाचूली, भटेलिया, सरगाखेत और गंगवाचौर में स्थित होटलों में छापेमारी की।
विज्ञापन


तहसीलदार दामोदर पांडे ने बताया कि चेकिंग के दौरान होटलों के पंजीकरण की स्थिति, उनसे सरकार को मिलने वाले सेल टैक्स, लक्जरी टैक्स के अलावा सैलानियों की सुरक्षा के इंतजाम, पार्किंग स्थल और होटलों में खाद्य सुरक्षा का जायजा लिया गया। होटल घौंसला, पी-आरोहा, मुक्तेश्वर हिमालय रिजॉर्ट्स, कृष्णा होटल एंड रिजॉट्स, माउंटेन ट्रेल और त्रिशूल आर्चर्ड की रसोइयों में मानकों केे अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिली। अधिकांश होटल की रसोइयों में एक्सपायर हो चुकी खाद्य सामग्री और गंदगी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सभी छह होटलों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किए गए। यदि अब भी रसोइयों में मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं की गई तो होटलों का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। छापेमार टीम में एसडीएम राकेश तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे, बिक्री कर अधिकारी संजीव कुमार, सहायक पर्यटन अधिकारी डीसी त्रिवेदी, जिला पंचायत के प्रभारी राजस्व निरीक्षक मोहन लाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed