फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stalls For Govt. Schemes

राज्य के विकास के लिए हरसंभव कार्य होंगे : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Stalls For Govt. Schemes
रामनगर मुख्यमंत्री के भाषण को लाइव टेलीकास्ट के दौरान मंच पर मौजूद भाजपा विधायक व अन्य। - फोटो : RAMNAGAR
नैनीताल। सरकार के पांच साल- नये इरादे युवा सरकार कार्यक्रम के तहत शनिवार को यहां फ्लैट्स मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की पांच साल की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्या, सासंद प्रतिनिधि गोपाल रावत और डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। राज्य के विकास के लिए हर संभव कार्य होंगे। प्रधानमंत्री ने राज्य के लिए एक लाख करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है ताकि उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो सके। सरकार ने छह माह में जनहित में छह सौ से अधिक फैसले लिए हैं। कार्यक्रम स्थल पर स्वंय सहायता समूह, पशुपालन, कृषि, बाल विकास, उद्यान, उद्योग, समाज कल्याण, स्वास्थ विभाग ने स्टाल भी लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना विभाग की ओर से सरकार की उपलब्धियां दर्शाने वाली पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। संचालन हेमंत बिष्ट और नवीन पांडे ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान देवेंद्र ढैला, प्रकाश आर्या, कमला आर्या, पुष्कर जोशी, मनोज जोशी, हरीश भट्ट, अंबादत्त आर्या, आनन्द बिष्ट, विश्वकेतु वैध आदि थे।
खाली रही पंडाल में लगाई गई अधिकांश कुर्सियां
नैनीताल। सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए फ्लैट्स मैदान में पांच सौ से अधिक कुर्सियां लगाई गई थी लेकिन इनमें से पंडाल में आगे की ओर लगी कुर्सियों पर ही लोग नजर आए जबकि अधिकांश कुर्सियां पूरे कार्यक्रम के दौरान खाली ही रही। यही नहीं मैदान के किनारे सीढ़ियों में भी इक्का दुक्का लोग ही बैठे दिखे।

अधिकारियों के सामने उड़ीं कोविड नियमों की धज्जियां
नैनीताल। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर शुक्रवार को आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाईं। गाइडलाइन का पालन न करने वालों में भाजपा के नेता ही नहीं बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी शामिल रहे। खास बात यह थी कि स्टेज पर कोविड नियमों का पालन करने संबंधी फ्लैक्सी लगी थी और वक्ता भी कोविड से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंस और सैनिटाइजर का उपयोग करने की बातें कहते रहे, लेकिन किसी ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मास्क लगाने की अपील नहीं की। पहली पंक्ति में बैठे जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया, मोहन पाल, दिनेश आर्य, मनोज जोशी, हेम आर्य, पान सिंह खनी, देवेंद्र ढैला समेत भगवत रावत, रोहित भाटिया समेत कई लोग ऐसे थे जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान मास्क नहीं पहना। सीओ संदीप नेगी ने मास्क लगाया तो था लेकिन उनका मास्क उनकी ठोढ़ी पर ही टिका रहा। सामाजिक दूरी का तो यहां किसी ने भी पालन नहीं किया। साथ ही दूसरी ओर फ्लैट्स मैदान पर बनाए गए पंडाल के भीतर कोरोना का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि ठीक उसी समय पंडाल से बाहर पुलिस चेक पोस्ट के समीप पुलिस के जवान बगैर मास्क घूम रहे लोगों का चालान काटा। साथ ही कोरोना नियमों का पालन करने के लिए मुनादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed