{"_id":"5fef95a08ebc3e40ca672b56","slug":"ssp-s-father-wife-and-three-children-corona-infected-haldwani-news-hld4095333183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के पिता, पत्नी और तीन बच्चे कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी के पिता, पत्नी और तीन बच्चे कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कोरोना संक्रमण से अभी पूरी तरह से ठीक भी नहीं हो पाए हैं कि अब उनके पिता, पत्नी और तीनों बच्चे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पिता, पत्नी और एक बच्ची को एहतियात के तौर पर बृजलाल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 87 नए केस आए हैं।
बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा 27 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बुखार तेज होने के कारण उन्हें रविवार को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उनकी तबियत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर आइसोलेट रहने की सलाह दी थी। एसएसपी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद परिजनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव थी।
सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि एसएसपी के पिता, पत्नी और बच्चों को कुछ परेशानी हो रही थी, इसलिए दोबारा जांच कराई गई और उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
एसएसपी के पिता मधुमेह और ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं। उनके पिता, पत्नी और एक बच्ची को बृजलाल हास्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। तीनों का सीटी स्कैन कराया गया है, जबकि दो बच्चे घर पर ही आइसोलेट हैं। दूसरी ओर एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि 58 वर्षीय राजपुरा हल्द्वानी निवासी महिला को 31 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। मरीज मधुमेह और हृदय रोग से ग्रस्त थीं। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मुक्तेश्वर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 19 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉ. जोशी ने बताया कि एसटीएच में 152 कोविड पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं और 70 की हालत गंभीर हैं। 09 को आइसोलेशन में रखा गया है।
प्राचार्य, एसपी ट्रैफिक और एसोसिएट प्रोफेसर की तबियत में हुआ सुधार
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, पुलिस अधीक्षक यातायात राजीव मोहन और मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह की तबियत में कुछ सुधार हुआ है। डॉ. जोशी ने बताया कि डॉ. भैसोड़ा और राजीव मोहन को हल्का बुखार आ रहा है।