फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ssp prahlad narayan meena transferred 19 inspectors in haldwani nainital

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने किए कई दरोगाओं के तबादले, एसओजी प्रभारी को भी हटाया, देखिये लिस्ट

Fri, 22 Dec 2023 10:23 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 22 Dec 2023 10:23 AM IST
सार

बुधवार आधी रात एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी शहर कोतवाल सहित 19 दरोगाओं का तबादला कर दिया। डेढ़ महीने पहले बनाए गए एसओजी प्रभारी को भी हटा दिया गया है। देखिये लिस्ट...
 

विज्ञापन
ssp prahlad narayan meena transferred 19 inspectors in haldwani nainital
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देर रात एसएसपी ने शहर कोतवाल सहित 19 दरोगाओं का तबादला कर दिया। डेढ़ महीने पहले बनाए गए एसओजी प्रभारी को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह दूसरे दरोगा को प्रभारी बनाया गया है, जो चर्चा का विषय बना है। 

विज्ञापन


बुधवार आधी रात एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा की ओर से तबादला सूची जारी की गई। कुछ दिन पहले ही एसओजी का प्रभार संभालने वाले एसआई विजय पाल को लेकर चर्चाएं ज्यादा रहीं। आखिर ऐसी क्या वजह रही कि महज डेढ़ माह में ही उन्हें प्रभारी एसओजी के पद से हटाकर हल्द्वानी कोतवाली भेज दिया गया। एसओजी का प्रभार एसआई अनीस अहमद को सौंपा गया है। 
विज्ञापन


इधर, हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी को हटाकर उन्हें प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर उमेश कुमार मलिक को हल्द्वानी का कोतवाल बनाया गया है। रामनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण सैनी का निलंबन निरस्त कर दिया गया है। इंस्पेक्टर हेम चंद्र पंत को प्रभारी साइबर सेल/चुनाव प्रकोष्ठ बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त एसआई विरेंद्र सिंह बिष्ट को थाना मुखानी, जगदीप सिंह नेगी को थाना भीमताल, राजवीर सिंह नेगी को प्रभारी चौकी गर्जिया, प्रकाश पोखरियाल को मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी, त्रिभुवन सिंह को थाना भीमताल, पंकज जोशी को गन्ना सेंटर चौकी, जसबीर सिंह को कालाढूंगी थाना, विजय कुमार को प्रभारी चौकी सलड़ी, अरुण सिंह राणा को धारी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।


वहीं एसआई लता खत्री को महिला एवं बाल हेल्पलाइन प्रभारी बनाया गया है। एसआई गुलाब सिंह को बैलपड़ाव चौकी और श्याम सिंह बोरा को ज्योलीकोट चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed