फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SSP Nainital issued strict instructions to ensure peaceful Dussehra

दशहरा पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एसएसपी नैनीताल का बड़ा फरमान, पुतला दहन स्थलों पर तैनात रहेगा पुलिस बल

Tue, 20 Oct 2026 11:34 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 20 Oct 2026 11:34 AM IST
सार

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दशहरा पर पुतला दहन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, कड़ी निगरानी, चेकिंग-गश्त, अग्निशमन विभाग से तालमेल और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
SSP Nainital issued strict instructions to ensure peaceful Dussehra
दशहरा 2026

विस्तार

दशहरा पर्व को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

एसएसपी ने कहा है कि दशहरा के दौरान जहां-जहां रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे और जहां भीड़ ज्यादा होगी, वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त रहे, इसके निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

सभी थाना प्रभारियों को कहा गया है कि वे अपने-अपने इलाकों में नियमित चेकिंग और गश्त करें। पुतला दहन स्थलों का निरीक्षण करें और अग्निशमन विभाग के साथ तालमेल बनाकर पूरे सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करें। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकतरों और चेन स्नैचरों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बीडीएस टीम से सघन चेकिंग कराने को भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला दहन के कार्यक्रमों के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए अलग से यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आपस में तालमेल और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से संपन्न हो सके।

जनता से अपील
दशहरा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है। जनता से अनुरोध है कि अगर कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed