फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SSP changed the working areas of the inspectors

एसएसपी ने दरोगाओं के कार्य क्षेत्र बदले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
SSP changed the working areas of the inspectors
हल्द्वानी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने जिले के दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसएसपी ने लालकुआं थाने में तैनात एसआई विकास रावत को हल्द्वानी, लालकुआं के एसआई कृपाल सिंह को रामनगर, लालकुआं में तैनात एसआई रजनी आर्या को बनभूलपुरा, एसआई राजेश कुमार जोशी को चोरगलिया से मुखानी, एसआई मनोज सिंह नयाल को रामनगर से बनभूलपुरा, भीमताल में तैनात एसआई नीतू को हल्द्वानी, रामनगर में तैनात एसआई राजकुमारी का भीमताल तबादला किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह मल्लीताल थाने में तैनात एसआई सुरेश सिंह को बनभूलपुरा, मल्लीताल थाने के ही दरोगा नितिन बहुगुणा को गन्ना सेंटर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। मुक्तेश्वर थाने के एसआई जितेंद्र सिंह सोराड़ी को मुखानी, बेतालघाट में तैनात एसआई नीरज कुमार चौहान को आम्रपाली चौकी का प्रभारी, जबकि भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी संजयबृजवाल को बैलपड़ाव चौकी, बनभूलपुरा थाने के दरोगा विजय पाल सिंह को मंडी चौकी का प्रभारी, बनभूलपुरा थाने के दरोगा अमर पाल सिंह मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी, मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र को हल्द्वानी कोतवाली से अटैच किया गया है।
विज्ञापन

वहीं तल्लीताल थाने के दरोगा कृष्णा गिरी को आरटीओ चौकी प्रभारी, हल्द्वानी कोतवाली में तैनात एसआई भूपाल राम पौरी को प्रभारी चौकी लामाचौड़, मालधन चौकी प्रभारी जगवीर सिंह को प्रभारी चौकी रामगढ़, रामगढ़ के चौकी प्रभारी मनोज कुमार को खेड़ा चौकी का प्रभार सौंपा गया है। जबकि मुखानी थाने के एसआई त्रिभुवन सिंह को हल्द्वानी कोतवाली, दरोगा प्रवीण कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी राजपुरा, एसआई बाल कृष्ण को पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी, फाइनेंशियल टास्क फोर्स के एसआई सतीश कुमार शर्मा को थाना हल्द्वानी, एसआई कविंद्र शर्मा को बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी से फाइनेंशियल टास्क फोर्स, एसआई तारा सिंह राणा को चौकी प्रभारी हीरानगर के साथ ही एसएसआई हल्द्वानी कोतवाली का भी प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल को भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी, खेड़ा चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा को बनभूलपुरा थाने में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed