फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Spread the word through social media

Nainital News: सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं का करें प्रसार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Spread the word through social media
धानाचूली (नैनीताल)। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत सतबुंगा में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक और वैचारिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छह अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार, सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन और सरकार की योजनाओं सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री दीप्ति भारद्वाज ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली ने कार्यकर्ताओं को व्यावहारिकता के साथ संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। तीसरे सत्र में प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक गांधार अग्रवाल ने वर्तमान समय में सोशल मीडिया की उपयोगिता और उसकी भूमिका पर जानकारी दी। दायित्वधारी विनोद सुयाल ने कार्यकर्ताओं को मीडिया प्रबंधन पर ट्रेनिंग दी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed