फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Spot inspection of the land

किया भूमि का स्थलीय निरीक्षण

Sun, 20 Dec 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)। Updated Sun, 20 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन

 भूमि विवाद के मामले में शनिवार को एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष ने यहां पहुंचकर जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उपाध्यक्ष ने तहसीलदार को वादी की भूमि की पैमाइश कराकर रजिस्ट्री के आधार पर उसे जमीन पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। बताते चलें कि स्थानीय निवासी नीरू आर्या और नगर पालिका के बीच चिल्ड्रेन पार्क के समीप स्थित भूमि को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


 नीरू आर्या ने मामले की शिकायत एससीएसटी आयोग में करते हुए अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की थी। शनिवार को एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी ने राजस्व विभाग, वन विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ संबंधित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान नीरू आर्या ने उन्हें भूमि की रजिस्ट्री व अन्य कागजात दिखाए।
विज्ञापन


जिसके बाद आयोग के उपाध्यक्ष ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह वादी की भूमि की पैमाइश कर रजिस्ट्री के आधार पर उसे भूमि में कब्जा दिलाएं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भुवन चंद्र कांडपाल, वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी प्रकाश जोशी, प्रभारी ईओ गणेश भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed