{"_id":"6a7b660a6d6045e372031b2d","slug":"sports-university-takes-a-strict-stance-on-ragging-stern-action-will-be-taken-against-those-found-guilty-nainital-news-c-337-1-ha11015-135595-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खेल विवि का रैगिंग पर सख्त रुख, दोषी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खेल विवि का रैगिंग पर सख्त रुख, दोषी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Tue, 11 Aug 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। खेल विश्वविद्यालय ने रैगिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। दोषी छात्रों के लिए कई स्तर पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। रैगिंग साबित होने पर छात्र को निलंबित, निष्कासित या दाखिला रद्द किया जा सकता है। गंभीर मामलों में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। दोषी छात्र को किसी भी खेल टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा। उसे टेस्ट, परीक्षा या मूल्यांकन प्रक्रिया से भी बाहर किया जा सकता है।
विवि के सहायक विशेष कार्यकारी अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि रैगिंग में दोषी छात्र की छात्रवृत्ति और अन्य लाभ रोके जा सकते हैं। विवि ने कैंपस प्लेसमेंट के अवसरों से वंचित करने का प्रावधान भी रखा है। दोषी की पहचान न होने पर सामूहिक दंड का प्रावधान लागू होगा। हालांकि, छात्र को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।
रैगिंग में इलेक्ट्रॉनिक दुर्व्यवहार भी शामिल
बेलवाल के मुताबिक रैगिंग में नए छात्रों को परेशान करना, अपमानित करना या मानसिक उत्पीड़न करना शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दुर्व्यवहार भी रैगिंग माना जाएगा। प्रवेश लेने वाले छात्रों और अभिभावकों से एंटी-रैगिंग घोषणा पत्र लिया जाएगा। विवि यूजीसी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करेगा।
विज्ञापन
-- --
खेल विश्वविद्यालय के लिए 240 आवेदन
खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। बुधवार (आज) को पंजीकरण की अंतिम तारीख है। मंगलवार तक 240 छात्र-छात्राओं ने विवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया है। आवेदन सुधार विंडो 13 और 14 अगस्त को खुलेगी। प्रवेश पत्र 16 अगस्त को डाउनलोड किए जा सकेंगे। लिखित प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त को होगी।