फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sports in GIC Dwarahat

द्वाराहाट में ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आगाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sports in GIC Dwarahat
द्वाराहाट इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित दौड़। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (रानीखेत)। द्वाराहाट में ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में गौरव राणा, चंदन सिंह, नवीन सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में भारती आर्या पहले, सिमरन पांडे दूसरे व सोनिया नेगी तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में लोकेश अधिकारी ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। पंकज सिंह दूसरे सुमित सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में खुशी गोस्वामी, गुंजन आर्या, पुष्पा नरवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। अंडर 14 बालक 100 मीटर दौड़ में यश कुमार ने पहला, आदित्य कुमार ने दूसरा जबकि चंदन बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डीएल आर्य एवं प्रधानाचार्य हेम कबड़वाल ने संयुक्त रूप से किया। दिव्यदीप मिश्रा और भीम सिंह ने संयुक्त रूप से संचालन किया। कई गांवों से आए लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed