{"_id":"644d7877a2486f8dea001aa4","slug":"sports-ground-boxing-ring-dilapidated-haldwani-news-c-8-hld1005-126112-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: === बाक्सिंग रिंग का प्लेटफार्म और रोप खराब, कैसे पंच मारें बॉक्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: === बाक्सिंग रिंग का प्लेटफार्म और रोप खराब, कैसे पंच मारें बॉक्सर
Sun, 30 Apr 2023 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
फोटो--
हल्द्वानी। शहर के बीच स्थित हल्द्वानी के खेल मैदान के एक कोने में बना बॉक्सिंग रिंग अब खिलाड़ियों के पंच के लायक नहीं रहा। रिंग में न तो प्रशिक्षण हो सकता है न ही यह ज्यादा भार सह सकता है। इतना ही नहीं, कोच न होने के कारण 15 फरवरी से यहां किसी भी तरह का कोई खेल भी नहीं हो सका है।
रिंग की हालत देख दो माह पहले कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की पहल पर खेल विभाग ने इसे बदलने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन अभी तक इसे बदला नहीं जा सका है। फिलहाल बाक्सिंग रिंग में ताला लटका पड़ा है। रिंग का प्लेटफार्म खराब हो चुका है। रोप (रस्सी) जगह-जगह से कमजोर हो गई है। रिंग के चारों तरफ झाड़ियां, कूड़ा-करकट फैला हुआ है। सुबह शाम यहां तकरीबन 40-50 खिलाड़ी प्रैक्टिस करने आते थे लेकिन कोच न होने से ढाई माह से नहीं आ रहे हैं। जिला खेल अधिकारी राशिका सिद्दीकी ने बताया कि कुमाऊं आयुक्त ने रिंग बदलने के लिए बजट जारी कर दिया है। इसके टेंडर हो चुके हैं। जल्द नया रिंग खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।