फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Spinning bowler Mayank shines in county cricket

फिरकी गेंदबाज मयंक का काउंटी क्रिकेट में जलवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Spinning bowler Mayank shines in county cricket
फिरकी गेंदबाज मयंक मिश्रा। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। मूल रूप से रुद्रपुर और वर्तमान में हल्द्वानी में रहकर अपनी गेंदबाजी से उत्तराखंड रणजी टीम के सदस्य मयंक मिश्रा दूसरे वर्ष भी इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट के यॉर्कशायर प्रीमियर लीग नार्थ में दूसरे मैच में 18 रन के साथ पांच विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे।
विज्ञापन

पांच वर्षों से हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी में गेंदबाजी को निखारने वाले मयंक मिश्रा हल्द्वानी की जीएनजी क्रिकेट एरिना एकेडमी से भी जुड़ गए और रणजी मुकाबले में उत्तराखंड को शानदार प्रदर्शन से क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन

यॉर्कशायर प्रीमियर लीग के इस मैच को मयंक मिश्रा की टीम ड्रिफील्ड टाउन क्रिकेट क्लब ने 132 रन के बड़े अंतर से जीता। टीम के लिए सबसे ज्यादा नूह केली ने 49 रन बनाए। टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 219 रन बनाए। बेन केटलेवैल और नासिर जमाल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी सेसे क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मयंक मिश्रा के पंजे में फंस गई और 32.2 ओवर में 87 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में मयंक ने 13 ओवर में पांच मेडन ओवर के साथ 18 रन देकर पांच विकेट भी झटके। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि उत्तराखंड का यह फिरकी गेंदबाज मयंक मिश्रा पिछले वर्ष भी काउंटी क्रिकेट में छाए रहे।
फोटो- ट्रैक से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed