{"_id":"684ddda67086bc764709e2df","slug":"special-cleanliness-drive-conducted-from-ranibagh-to-kathgodam-and-jyolikot-haldwani-news-c-8-1-hld1029-581900-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रानीबाग से काठगोदाम व ज्योलीकोट तक चलाया विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रानीबाग से काठगोदाम व ज्योलीकोट तक चलाया विशेष सफाई अभियान
विज्ञापन
हल्द्वानी। रविवार को आयोजित होने वाले कैंची मेले को देखते हुए शनिवार को नगर निगम की टीम ने नैनीताल रोड से ज्योलीकोट तक और रानीबाग से काठगोदाम तक विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे जगह-जगह किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में नैनीताल रोड से सफाई अभियान शुरू किया गया। टीम ने सड़क के दोनों ओर कूड़ा कचरा उठाकर उसे निस्तारित कराने लिए ट्रंचिंग ग्राउंड भेजा। रानीबाग से काठगोदाम तक अलग-अलग टीमों ने कूड़ा कचरा हटाया। इस दौरान टीम को कई जगह सड़क किनारे फड़ खोखे लगे नजर आए। नगर आयुक्त के निर्देश पर टीम ने कई कारोबारियों का अतिक्रमण हटाया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने को लेकर भी चेतावनी दी गई है।