फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Speaking to MPs Koshyari

इस साल के अंत तक चल पड़ेगी एचएमटी

Wed, 27 May 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 27 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Speaking to MPs Koshyari

चुनावी घोषणा पत्र में बीमार औद्योगिक इकाईयों को चलाने और पेयजल संकट दूर करने के लिए जमरानी बांध समेत अन्य वादे जनता से किए थे। दोनों वादों को एक वर्ष में पूरा कर दिया है। 2015 में एचएमटी फिर से चलेगी और जमरानी बांध निर्माण के लिए एक माह के भीतर आदेश हो जाएंगे। केंद्र सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने अमर उजाला से बातचीत की।

विज्ञापन


एचएमटी के बारे में कोश्यारी ने कहा कि तत्कालीन सरकार ने एचएमटी को असाध्य रोग मान लिया था। एचएमटी को बंद करने की पटकथा वर्ष 2007 में यूपीए की सरकार में लिखी गई थी। हमने कर्मचारियों से बात कर संभावनाएं तलाशीं। रक्षा मंत्रालय की एक टीम ने दौरा किया है और दो सप्ताह में अपनी पाजिटिव रिपोर्ट रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को देगी। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद एचएमटी रानीबाग में रक्षा उत्पाद का काम शुरू हो जाएगा। जमरानी पर बोले, भाजपा जनता से किए वादे पूरा करने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन


जमरानी बांध मेरी प्राथमिकता में है। पर्यावरण और भूगर्भ को लेकर राज्य सरकार ने गलत रिपोर्ट केंद्र को भेजी थी, जिससे मामला लटक गया था। मुख्यमंत्री हरीश रावत और मुख्य सचिव एन रविशंकर से बात कर दोबारा रिपोर्ट मंगवाई। दो सप्ताह में रिपोर्ट केंद्र सरकार को मिल जाएगी। पर्यावरण मंत्री के पास रिपोर्ट पहुंचने के बाद क्लीयरेंस मिल जाएगी और एक माह के भीतर जल संसाधन मंत्रालय से जमरानी बांध निर्माण का आदेश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय के मुद्दे पर कोश्यारी ने कहा कि कई निजी स्कूलों के माध्यम से गांव में शौचालय का निर्माण शुरू कराया गया है। 2019 तक संसदीय क्षेत्र में कोई भी गांव ऐसा नहीं बचेगा जहां घरों में शौचालय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि खटीमा विधानसभा क्षेत्र में सतपूड़ा बग्गा चौवन गांव को गोद लिया है। इस गांव को आदर्श गांव बनाया जाएगा। यहां आज भी उत्तर प्रदेश से डाक आती है। डाक व्यवस्था के साथ ही मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने में कुछ समय लगेगा। गांव वालों से वादा कराया गया है कि शराब बनाना बंद करने के साथ ही शराब पीना भी बंद करना होगा। गांव के लोगों ने शराब पीना कम किया है।


ये हैं इस वर्ष के लिए संकल्प
= काठगोदाम से मुंबई के लिए सीधे ट्रेन।
= पासपोर्ट के लिए प्रत्येक तहसील में कैंप का आयोजन।
= काशीपुर में पुराना किला जैसे जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ ही नए पर्यटन केंद्र की तलाश, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
= मुख्य स्थानों के लिए हवाई सेवाओं के विस्तार की संभावनाएं तलाशना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed