{"_id":"58a0bb914f1c1b5d36d842b6","slug":"sp-nationwide-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से देशव्यापी गठबंधन नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से देशव्यापी गठबंधन नहीं
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Mon, 13 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सदस्य एवं यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि समाजवादी पार्टी से देशव्यापी गठबंधन नहीं हुआ है। मुद्दों के आधार पर उत्तर प्रदेश में समझौता हुआ है। भाजपा पांचों राज्यों में मैदान से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
राजबब्बर ने रविवार को एक माल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब से भाजपा बाहर होने जा रही है। कहा कि मणिपुर और गोवा में भाजपा की हालत खस्ता हो जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा में आखिरी दौर में है और दीप बुझने से पहले जैसे लौ भड़भड़ाती है वैसे ही भाजपा टिमटिमाने का प्रयास कर रही है। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के आमने-सामने होने पर कहा कि सपा से देशव्यापी गठबंधन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
यूपी में सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने और विकास के मुद्दों को लेकर समझौता हुआ है। दोनों पार्टी के बड़े नेताओं की कुछ मुद्दों को लेकर सैद्धांतिक सहमति बनने पर साथ आए। कहा कि कुछ भरोसा ईश्वर पर भी रखना चाहिए।