फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Soybean cultivation will flourish in 800 hectares in Haldwani and Kotabagh

Nainital News: हल्द्वानी व कोटाबाग में 800 हेक्टेयर में लहलहाएगी सोयाबीन की खेती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Soybean cultivation will flourish in 800 hectares in Haldwani and Kotabagh
हल्द्वानी। भारत सरकार से पोषित राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन योजना के तहत कृषि विभाग नैनीताल जिले के दो विकासखंडों में आठ सौ हेक्टेयर भूमि में सोयाबीन की खेती करेगा। यदि कोई काश्तकार विभाग की इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो विभाग ने उसके लिए पहले आओ-पहले पाओ ऑफर शुरू किया है।
विज्ञापन


प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी रितु कुकरेजा ने बताया कि यह योजना हल्द्वानी और कोटाबाग विकासखंड में शुरू होगी। योजना के तहत सहकारी समितियों के माध्यम से सोयाबीन की खेती में रुचि रखने वाले काश्तकारों का चयन किया जा रहा है। इच्छुक काश्तकार अपनी एक फोटो, खसरा नंबर व खाता खतौनी की नकल व आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ संबंधित सहकारी समिति में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चयनित काश्तकारों को एक हेक्टेयर भूमि के लिए निशुल्क सोयाबीन का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हें मिट्टी के जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि वैज्ञानिकों की ओर से सोयाबीन की खेती के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बताया कि उत्पादित सोयाबीन की समितियों के माध्यम से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed