{"_id":"5f57e7c18ebc3ea40371b441","slug":"some-private-schools-have-raised-tuition-fees-from-parents-haldwani-news-hld396270470","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ निजी स्कूलों ने अभिभावकों से बढ़ाकर वसूल ली ट्यूशन फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ निजी स्कूलों ने अभिभावकों से बढ़ाकर वसूल ली ट्यूशन फीस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। निजी स्कूलों में ट्यूशन फीस से अधिक फीस लिए जाने संबंधी अभिभावकों की शिकायतों की जांच मंगलवार को चार जांच केंद्रों पर की गई। दूसरे दिन अभिभावकों की ओर से 18 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। पहले चरण की दो दिन चलीं जांच में यह बात साफ हो गई कि कुछ निजी स्कूलों ने सरकार के आदेश के बावजूद अभिभावकों से बढ़ाकर ट्यूशन फीस वसूली। ट्रांसपोर्ट चार्जेज भी वसूला गया।
डीएम सविन बंसल के आदेश पर मंगलवार को निमोनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल व एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में 20 निजी स्कूलों की फीस संबंधी शिकायतों की जांच की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि दो दिनों में कुल 27 शिकायतें आईं।
शासनादेश के विपरीत फीस वसूलने की पुष्टि हुई तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। यदि किसी स्कूल ने तथ्यों को छिपाकर गलत अभिलेख प्रस्तुत किए हैं तो उसकी भी छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- हरेंद्र कुमार मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी