फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Soldiers become allies in the progress of the society

Nainital News: समाज की उन्नति में सैनिकों का सहयोग जरूरी

Sat, 01 Apr 2023 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Soldiers become allies in the progress of the society
हल्द्वानी। यूनियन ऑफ एक्स आर्म्ड फोर्सेज पर्सनल इंडिया (संयुक्त पूर्व सैनिक संगठन भारत) की द्वितीय मासिक बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संगठन के संयोजक आरपी सिंह ने कहा कि देश, प्रदेश और समाज की उन्नति में हर स्तर पर सैनिकों को योगदान देना होगा।
विज्ञापन

मुखानी रोड स्थित एक बरातघर में शुक्रवार शाम पांच बजे से हुई बैठक की अध्यक्षता तटरक्षक बल के पूर्व कमांडेंट आरपी सिंह ने की। गंगा सिंह चमियाल ने कहा कि सभी वर्दी धारकों का एक होना बेहद जरूरी है। पूर्व डिप्टी कमांडेंट डीएस बोहरा ने सेना व अर्धसैनिक बलों में एकरूपता की बात कहते हुए उनकी जरूरत पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

वहीं अल्मोड़ा से पूर्व डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह नेगी, संचालक आनंद सिंह ने कहा कि सैनिकों को राष्ट्र सेवा, सामाजिक सरोकारों का निर्वहन और श्रेष्ठ सुशासन में योगदान देना होगा। इन्हीं कार्यों के साथ सेवानिवृत्ति के बाद भी देश सेवा करनी होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत और संसद में 33 प्रतिशत प्रतिनिधि होने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सैनिक मनोरथ भट्ट, दीप जोशी, डीएस बिष्ट, भीम सिंह, केएस बिष्ट, मोहन सिंह मेहरा, कुशाल सिंह, भूवन चंद्र, जीवन पाठक, कमांडर दिगंबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed