फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Solar Power Pumps

अब सोलर पावर पंपों से कीजिए खेतों की सिंचाई

Thu, 12 Mar 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 12 Mar 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Solar Power Pumps

खेतों में सिंचाई करने और पेयजल के लिए अब आप सोलर पावर पंप का प्रयोग कर सकते हैं। पंपों की कीमत भले ज्यादा है, मगर एक बार पैसा खर्च करने के बाद बिजली के बिल से जीवन भर निजात मिल जाएगी। सिंचाई और पेयजल के लिए दो से पांच हार्स पावर का सोलर पावर पंप लगाने पर केंद्र सरकार 30 प्रतिशत का अनुदान देगी। पावर पंप की स्वचालित हैं और शाम होते ही बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन


सोलर पावर पंपों की कीमत अलग-अलग है। पंप डीसी और एसी प्रारूप में उतारे गए हैं। डीसी पंप बैटरी से भी चलाया जा सकता है। डीसी पंप की खासियत यह है कि प्रति एचपी (हार्स पावर) 43 हजार 200 रुपए का अनुदान मिलेगा। एक हार्स पावर पंप की कीमत एक लाख दस हजार से एक लाख बीस हजार रुपए के बीच है, जबकि दो से पांच एचपी के पंपों पर प्रति हार्स पावर 40 हजार 500 रुपए का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन


दो हार्स पावर के पंप की कीमत लगभग एक लाख 35 हजार रुपए है, जबकि एसी पंपों में एक हार्स पावर के पंप पर 37 हजार 800 रुपए का अनुदान मिलेगा। एक हार्स पावर पंप की कीमत लगभग एक लाख 26 हजार रुपए होगी, जबकि दो से पांच एचपी के पंप पर प्रति एचपी 32 हजार 400 का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 46 कंपनियों को पंप बेचने के लिए अधिकृत किया है। सरकार की ओर से कंपनियों के नाम भेजे गए हैं। पंपों की खास बात यह है कि दिनभर पंप से पानी लिफ्ट किया जा सकता है। स्वचालित होने के साथ ही इसमें मैन्युअल सुविधा भी है। स्वचालित मोड पर पंप चलाने पर शाम होते ही बंद हो जाएंगे, जबकि मैन्युअल मोड पर जरूरत के अनुरूप बंद किया जा सकता है।
-संदीप भट्ट, प्रोजेक्ट अधिकारी, उरेडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed