{"_id":"397d9b34fc32791fbf7144d9992480ee","slug":"sociology-accountancy-examinations-may-be-amended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजशास्त्र, लेखाशास्त्र की परीक्षाओं में हो सकता है संशोधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजशास्त्र, लेखाशास्त्र की परीक्षाओं में हो सकता है संशोधन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के कुछ विषय में संशोधन किया जा सकता है। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय ने शासन को पत्र भेजा है। यदि शासन से हरी झंडी मिली तो इन विषयों की परीक्षाओं में छात्रों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
परिषद के सचिव डा. आरडी शर्मा ने बताया कि वर्तमान में इंटरमीडिएट समाजशास्त्र और लेखाशास्त्र विषय की लिखित परीक्षा 80 नंबर तथा प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 नंबर की होती हैं। परिषद की ओर से दोनों विषयों की लिखित परीक्षाओं को 70 अंक तथा प्रयोगात्मक परीक्षाओं को 30 अंक करने के लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
शासन से स्वीकृति मिली तो इसी वर्ष परीक्षाओं में यह नियम लागू कर दिया जाएगा। अन्यथा पूर्व की भांति परीक्षाएं होंगी। शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट तथा हाईस्कूल की हिंदी विषय में भी आंतरिक मूल्यांकन के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नौ या 10 फरवरी तक परीक्षा अध्यापकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। जिसके लिये प्रत्येक परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को अपने-अपने विद्यालयों के कक्षों तथा बच्चों की संख्या संबंधित अधिकारियों को देनी होगी।