फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Social media will become a political weapon

सोशल मीडिया बनेगा चुनावी हथियार

Mon, 08 Aug 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 08 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Social media will become a political weapon
भाजपा कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने मीडिया मैनेजमेंट की शुरुआत कर दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मीडिया कार्यशाला में मीडिया प्रभारियों को टिप्स बताए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मीडिया की अहम भूमिका है।
विज्ञापन


सूचना तकनीकी के दौर में सोशल मीडिया हर व्यक्ति की पहुंच में है। ऐसे में पार्टी की नीतियों और मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ कांग्रेस को बेनकाब करें। 
विज्ञापन


कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यशाला चार सत्रों में आयोजित हुई। पहले सत्र का प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उद्घाटन किया। उन्होंने मीडिया प्रभारियों का परिचय लेकर उनके क्षेत्रों की समस्याओं को सुना। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से संबंधित राष्ट्रीय अनुभवों को साझा किया। द्वितीय सत्र में कुमाऊं मीडिया प्रभारी तरुण बंसल ने मीडिया प्रबंधन की बारीकियों को कार्यकर्ताओं को बताया। 
प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए भ्रष्टाचारी सरकार को बेनकाब कर जनता तक आवाज पहुंचाई जा सकती है। प्रदेश प्रवक्ता डा. अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने मीडिया प्रमुखों को करणीय एवं अकरणीय विषय की विस्तृत जानकारी दी।


इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपाली कन्याल, जिला पंचायत सदस्य शांति भट्ट, लाखन निगल्टिया, महिला मोर्चा सह मीडिया प्रभारी मंजू पाठक, जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट मौजूद थे। संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed