{"_id":"5e502d228ebc3ef3d328b17a","slug":"snowfall-again-in-the-high-peaks-of-nainital-nainital-news-hld374559026","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल की ऊंची चोटियों में फिर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल की ऊंची चोटियों में फिर बर्फबारी
विज्ञापन
नैनीताल के किलबरी मोटर मार्ग में शुक्रवार को बर्फबारी का दृश्य।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल में शुक्रवार सुबह पहाड़ियां फिर से बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। नैनापीक की चोटी में दो इंच और अन्य क्षेत्रों में एक से डेढ़ इंच तक बर्फबारी हुई। शुक्रवार को पूरे दिन तेज बारिश और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे नैनीताल में कड़ाके की ठंड दोबारा शुरू हो गई है।
नगर में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। चटक धूप खिलने के कारण तापमान भी लगातार बढ़ रहा था। बृहस्पतिवार रात से नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई जो शुक्रवार तक लगातार जारी रही। शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब शहर की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। नैनापीक समेत अधिकांश पहाड़ियां बर्फ से पट गई। हिमालय दर्शन, स्नोव्यू आदि स्थानों में डेढ़ इंच तक बर्फबारी हुई। हिमपात और बारिश के चलते शहर में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।
बर्फबारी होने के बाद नैनीताल के होटलों में ठहरे सैलानियों ने पर्यटकों स्थलों में पहुंचकर मौज मस्ती की। नैनीताल में बर्फबारी की सूचना मिलने पर आसपास के क्षेत्रों से लोग नैनीताल पहुंचने लगे। पर्यटकों ने स्नोव्यू, किलबरी, हिमालय दर्शन, बारापत्थर, अयारपाटा, टिफिनटाप, लैड्सएंड, नैनापीक क्षेत्र में हिमपात का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
नैनीताल में 13 मिलीमीटर बारिश हुई
जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 24 घंटे में नैनीताल में 13 मिलीमीटर बारिश हुई है। झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रजत पांडे ने बताया कि झील के जलस्तर में आधे इंच की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर 5 फुट 5 इंच पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान छह और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।