फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sneha Murari secured fourth position at the national level

Nainital News: स्नेहा मुरारी ने राष्ट्रीय स्तर पर पाया चौथा स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sneha Murari secured fourth position at the national level
नैनीताल। डीएसबी परिसर नैनीताल की स्नेहा मुरारी ने भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 25 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग (आईटीईपी) की छात्रा स्नेहा मुरारी ने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा-2026 में स्थान प्राप्त कर विवि व उत्तराखंड प्रांत को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में केवल उत्तराखंड प्रांत से ही 11 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें लोहाघाट निवासी स्नेहा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उनके पिता डॉ. जगत प्रकाश मुरारी, राजकीय इंटर कॉलेज, लालकुआं में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं जबकि मां मंजूषा मुरारी गृहिणी हैं। बता दें कि यह परीक्षा 31 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी। कुलपति प्रो. (कर्नल) डीएस रावत ने कहा कि यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, समर्पित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. चित्रा पांडेय, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. रीतेश साह, प्रो. जया तिवारी, प्रो. महेंद्र राणा, डॉ उमंग सैनी आदि ने छात्रा को बधाई दी है।
विज्ञापन


फोटो11एनटीएल01पी- स्नेेहा मुरारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed