फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snake in school bag

छात्रा के स्कूली बैग में पांच घंटे तक बैठा रहा सांप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Snake in school bag
रामनगर के राइका ढेला स्कूल की छात्रा भूमिका अधिकारी, जिसके बैग से निकला सांप। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। राइंका ढेला में कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक छात्रा के स्कूली बैग में बुधवार को पांच घंटे तक एक सांप बैठा रहा। 12 बजे आठवें पीरियड की किताब निकालने के लिए जब छात्रा ने बैग खोला तो उसमें सांप देखकर उसकी चीख निकल गई। कक्षा में सांप देखकर अन्य बच्चे भी चिल्लाने लगे। कक्षा में मौजूद शिक्षक ने अन्य शिक्षकों की मदद सांप को बाहर निकाला।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज ढेला में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा भूमिका अधिकारी बुधवार सुबह साढ़े सात बजे स्कूल पहुंची। छात्रा हर पीरियड की कापी-किताबों को बैग के अलग-अलग हिस्सों पर रखती है। दोपहर साढ़े 12 बजे आठवें पीरियड में जब उसने किताब निकालने के लिए बैग खोला तो उसके अंदर से सांप निकला। सांप को देखते ही छात्रा ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सांप देखकर अन्य छात्र-छात्राएं भी चिल्लाने लगे। यह देख कक्षा में मौजूद शिक्षक प्रदीप शर्मा ने छात्रों को शांत किया। इसके बाद उन्होंने छात्रों को कक्षा से बाहर निकाला और सांप को अन्य शिक्षकों की मदद से जंगल की ओर खदेड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा का घर ढेेला गांव में खेतों और पेड़ों से घिरा है। हो सकता है कि वहीं से सांप उसके बैग में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी विषैला होता है करैत
सर्प विशेषज्ञ चंद्रसैन कश्यप ने बताया कि छात्रा के बैग से जो सांप निकला है, वह विषैला करैत है। खुशकिस्मती रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

बैग को रोज झाड़ें
अंग्रेजी के शिक्षक नवेंदु मठपाल ने सभी छात्रों से घर से आने से पहले बैग को झाड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि इस मौसम में खेतों में पानी की अधिकता होने की वजह से सांप निकल रहे हैं, जो घरों के अंदर घुस जाते हैं। ऐसे में एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed