फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SNA,s Driver Beaten in Haldwani

सहायक नगर आयुक्त के चालक को पीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
SNA,s Driver Beaten in Haldwani
SNA,s Driver Beaten in Haldwani
हल्द्वानी। नगर निगम कार्यालय के सामने गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पूर्ति निरीक्षक ने सहायक नगर आयुक्त के चालक को पीट दिया और सहायक नगर आयुक्त से बदसलूकी की। घटना से गुस्साए कर्मियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक जगमोहन नेगी और उनके चालक महेश शर्मा के खिलाफ 186, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन का चालक बाबी मसीह (26) शुक्रवार दोपहर नगर निगम के सामने अवैध पार्किंग नहीं किए जाने को लेकर मुनादी कर रहा था। इस बीच पूर्ति निरीक्षक के चालक ने निगम के सामने गाड़ी पार्क कर दी। एसएनए के चालक ने गाड़ी पार्क करने से मना किया तो पूर्ति निरीक्षक और चालक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक और उनके एक सहयोगी ने सहायक नगर आयुक्त के चालक को पीट दिया। इससे उसके चेहरे और हाथ में चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन मौके पर पहुंचे तो पूर्ति निरीक्षक खुद को पीसीएस अधिकारी बताते हुए धौंस जमाने लगे। मारपीट की जानकारी मिलने पर नगर निगम कर्मी मौके पर इकट्ठा हो गए। वे पूर्ति निरीक्षक और उनके चालक को पीटने जा ही रहे थे कि सहायक नगर आयुक्त और एक व्यापारी नेता ने कर्मचारियों को रोक दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट से बचाने के लिए पूर्ति निरीक्षक को पकड़ लिया। घटना से क्षुब्ध कर्मचारी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन करने लगे। कुछ कर्मचारी पूर्ति निरीक्षक को थाने में पीटने की कोशिश में थे लेकिन पुुलिसकर्मियों ने उनको समझा बुझाकर रोका। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने आश्वासन दिया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

झूठ बोल रहे थे पूर्ति निरीक्षक
सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि मौके पर पूर्ति निरीक्षक झूठ बोलकर धौंस दे रहे थे। मारपीट के बाद उत्तेजना में वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने नगर निगम कर्मियों को पूर्ति निरीक्षक को पीटने से रोका, अन्यथा कर्मचारी उन्हें पीटने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed