{"_id":"6227b6325da7d862a037c535","slug":"smart-class-in-nainital-nainital-news-hld455870772","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट क्लास में अध्ययन कर रही हैं अटल उत्कृष्ट राबाइंका की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट क्लास में अध्ययन कर रही हैं अटल उत्कृष्ट राबाइंका की छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं अब स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्ययन कर रही हैं। इसके लिए आधुनिक तकनीक से स्मार्ट क्लास रूम बनाया गया हैं। अध्यापिकाएं ऑडियो, वीडियो, प्रोजेक्टर और कंप्यूटर के माध्यम से कला, विज्ञान और गणित जैसे विषयों को रोचक तरीके से पढ़ा रही हैं।
अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल की पहल से स्मार्ट क्लास तैयार की गई है। प्रधानाचार्या दुग्ताल के अनुसार कक्ष को स्मार्ट क्लास रूम में तब्दील किया गया है। विद्यार्थियों के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्मार्ट क्लास की मदद से छात्रों को विषय से जुड़ी बारीकियां जानने में मदद मिलेगी। विद्यालय की ओर से 9वीं और 10वीं के छात्राओं को डिजिटल स्मार्ट कक्ष और 11वीं व 12वीं की छात्राओं को स्मार्ट कक्ष में शिक्षा दी जा रही है।
डिजिटल तकनीक से पढ़ रही छात्राएं
नैनीताल। सावित्री दुग्ताल ने बताया कि छात्राएं स्मार्ट क्लास में बिना पेन, पेंसिल के पढ़ाई कर रहे है। शिक्षक बिना चाक, ब्लैक बोर्ड के अब रिमोट के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों से जुड़ी बारीकियां दे रहे है। स्मार्ट क्लास में डिजिटल तकनीक से पढ़ाया जाता है। छात्राओं की पढ़ाई के मदद्ेनजर चार स्मार्ट टेलीविजन लगाए गए हैं। इन स्मार्ट टीवी के माध्यम से छात्राएं नेट में विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन
- स्मार्ट क्लास शिक्षा को नए मुकाम की ओर अग्रसर कर रहा है। इसमें नए तरीकों को अपनाया गया है ताकि विद्यार्थी और शिक्षक दोनों को ही अच्छा वातावरण मिल सके।
- सावित्री दुग्ताल, प्रधानाचार्या