फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Slogans raised in bank branches against handing over Nainital Bank to private hands

Nainital News: नैनीताल बैंक को निजी हाथों में देने के विरोध में बैंक शाखाओं में नारेबाजी

Thu, 14 Mar 2024 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 14 Mar 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Slogans raised in bank branches against handing over Nainital Bank to private hands
नैनीताल। नैनीताल बैंक के विनिवेश के नाम पर बैंक को निजी हाथों में देने के विरोध में बुधवार को बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर कार्य समाप्ति तक बैंक की शाखाओं के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल ने बताया कि बैंककर्मचारी कई वर्ष से नैनीताल बैंक को निजी हाथों में देने के बजाए बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) में विलय करने की मांग कर रहे हैं। लोकसभा की याचिका समिति वर्ष 2018 में नैनीताल बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय करने के लिए अपनी संस्तुति दे चुकी है। वर्ष 2020 में पुनः अपनी चौथी रिपोर्ट के माध्यम से नैनीताल बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय संबंधित अपनी संस्तुति के क्रियान्वयन के लिए वित्त मंत्रालय को लिख चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी साल जनवरी में नैनीताल बैंक ऑफिसर यूनियन का शिष्टमंडल सांसद अनिल बलूनी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिला था। उस वक्त वित्तमंत्री ने भी उनका मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के भारी विरोध के बाद 17 फरवरी को नोएडा स्थित नैनीताल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में टाउन हॉल मीटिंग का आयोजन किया गया था, जिसका मकसद समस्या का सौहार्दपूर्ण हल निकालना था। कन्याल ने बताया कि बैठक में बैंक प्रबंधन और बैंक यूनियन के बीच सहमति बनी थी कि दस दिन में बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक मंडल और नैनीताल बैंक के संगठनों के बीच बैठक कर विनिवेश को रोकने तथा विलय संबंधी मांग पर चर्चा कर समस्या का हल निकाला जाएगा, लेकिन समयावधि समाप्त होने तथा कई बार पत्राचार के बाद भी उनकी मांगों को हल न करने पर कर्मचारियों में रोष है। ऐसे में एसोसिएशन ने 30 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed