फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Slogans of Jal Sansthan Murdabad in front of drinking water minister

पेयजल मंत्री के सामने जल संस्थान मुर्दाबाद के नारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Slogans of Jal Sansthan Murdabad in front of drinking water minister
नैनीताल। नगर में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था से गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को पेयजल मंत्री के सामने ही जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर दी। व्यापारियों की नारेबाजी सुन पेयजल मंत्री चुफाल को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चल रही बैठक छोड़नी पड़ी। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं को हल कराएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को पेयजल मंत्री चुफाल नैनीताल दौरे पर थे। दोपहर में मंत्री चुफाल नैनीताल क्लब में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इस बीच मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी के नेतृत्व में दर्जन भर व्यापारी नैनीताल क्लब पहुंच गए। नगर की बदहाल पेयजल व्यवस्था से नाराज व्यापारी क्लब के बाहर जल संस्थान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। नारेबाजी सुन चुफाल कार्यकर्ताओं को छोड़कर बाहर आ गए।
विज्ञापन

बातचीत में किशन सिंह नेगी ने पेयजल मंत्री को बताया कि जल संस्थान के अधिकारी नगर की पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। कहा कि मल्लीताल स्थित मुख्य डाकघर क्षेत्र में पिछले कई माह से पानी नहीं आ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता को हटाने की मांग की। इस पर पेयजल मंत्री ने व्यापारियों को समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया। कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में किशन नेगी, राजेश वर्मा, रुचिर साह, अनुज साह, हसन रजा, गोविंद कनौजिया, भारती कैड़ा, परीक्षित साह, सिद्धार्थ, भगवान सिंह, देव कुंवर, पान सिंह ढैला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने ईई को लगाई फटकार
नैनीताल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री चुफाल से पेयजल अव्यवस्था और खुले में सीवर बहने की शिकायत की। सोमवार दोपहर हुई बैठक में भाजपाइयों ने जल संस्थान के अधिकारियों के सामने ही पेयजल संकट और बिलों में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। मंत्री से जल संस्थान के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर चुफाल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, मोहन नेगी, पूरन मेहरा, मनोज तिवारी, गजाला कमाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed