फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sloganeering, demonstration against decision of Ramlila Trust

रामलीला ट्रस्ट गठन के फैसले के खिलाफ नारेबाजी, प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sloganeering, demonstration against decision of Ramlila Trust
हल्‍द्वानी एसडीएम कोर्ट में श्रीराम लीला कमेटी को ट्रस्ट बनाये जाने के विरोध करते लोग। अमर
हल्द्वानी। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) को ट्रस्ट बनाने के सरकारी प्रयासों से गुस्साए विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट दफ्तर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कमेटी के स्थान पर ट्रस्ट बनाया गया तो बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर के बाहर सभा कर कहा कि 16 अगस्त 2016 को तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने गबन के मामले में रामलीला कमेटी की निर्वाचित कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। उन्होंने कहा कि तीन साल बीतने के बाद भी स्थानीय प्रशासन ने न तो गबन का खुलासा किया और न ही नई कार्यकारिणी गठित की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में संघर्ष समिति संयोजक संतोष कबडवाल, सह संयोजक मदन मोहन जोशी, हेमंत साहू, हरीस जोशी, गोविंद बगड्वाल, राजीव कुमार, मदन सिंह रावत, त्रिलोक बनोली, सूरज रमोला, अनिल छाबड़ा, मनोज कविदयाल, पार्षद रवि जोशी, पूर्व प्रधान मुकुल बल्यूटिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed