फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sloganeering by burning effigies of Banshidhar Bhagat

बंशीधर भगत के पुतले फूंककर की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sloganeering by burning effigies of Banshidhar Bhagat
नैनीताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल/भीमताल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने पुतले फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नैनीताल में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल और पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार, खष्टी बिष्ट, पप्पू कर्नाटक, कमलेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

भीमताल में चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला आदि ने पुतला फूंका। पांडेगांव के उप प्रधान विनोद पांडे और अनवर उल्ला ने भी विरोध जताया। धारी के पदमपुरी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बैठक कर भगत की टिप्पणी की निंदा की। इस दौरान पीसीसी सदस्य कृपाल सिंह मेहरा, गोपाल सिंह बिष्ट, रघु आर्या, राजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed