फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Slogan written on the walls of the house, awareness of Municipal Corporation campaign

घर की दीवारों पर ही लिख दिए स्लोगन, नगर निगम के अधिकारी की जागरूकता मुहिम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Slogan written on the walls of the house, awareness of Municipal Corporation campaign
ऊँचापुल में नगर निगम में सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी का घर जिसकी दीवार पर स्लोगन लिखे है? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। लोग जहां अपने घरों की दीवार पर किसी प्रकार के पोस्टर आदि लगाने से सख्त ऐतराज करते हैं लेकिन नगर निगम में सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी ने अपने घर के दीवारों का इस्तेमाल जागरूरकता संदेश के लिए किया है। ऐसा वह खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऊंचापुल में जिस जगह सुरेश अधिकारी रहते हैं वहां गली-मोहल्ले में हर मकान के आगे 6-8 फीट के रैंप बना दिए गए हैं। मकानों के बाहर सड़क पर लोगों ने पेड़ या बागवानी भी कर दी है। इस कारण पानी निकलने का रास्ता भी बंद हो गया है। अधिकारी का कहना है सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

एक साल पहले उन्होंने अपने घर की गली के हर परिवार को पत्र लिखा था। लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। इतनी बड़ी महामारी फैल रही है लेकिन लोग मास्क लगाने में शर्म महसूस कर रहे हैं। कूड़ेदान नहीं हैं तो सड़क को ही कूड़ादान बना दिया गया है। एक साल से इसी उधेड़बुन में लगे अधिकारी ने आखिरकार समझौता करना उचित समझा और दूसरा प्रयास किया। अब अपने घर की चहारदीवारी को ही संदेशवाहक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लिखा है
मेरी कॉलोनी-मेरा अभियान, मिलकर बनाएंगे सभ्य समाज
सड़क पर अतिक्रमण नहीं करूंगा, वाहन अंदर पार्किंग में खड़ा करूंगा
पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करूंगा, पानी व बिजली बर्बाद नहीं करूंगा।
कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंकूंगा, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करूंगा।
खाने की बर्बादी नहीं करूंगा, कॉलोनी के विकास में योगदान दूंगा।
व्यक्तिगत, समाज व सरकार को दोषरोपण से पूर्व, उपरोक्त कथन मुझे आत्ममंथन कर मजबूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed