फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sleeping child dies under suspicious circumstances, snake bite suspected

Nainital News: सो रहे बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत, सांप के डसने का अंदेशा

Tue, 13 Aug 2024 03:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 13 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Sleeping child dies under suspicious circumstances, snake bite suspected
लालकुआं। घर में सो रहे बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का अंदेशा है कि सांप के डसने से बच्चे की मौत हुई है। वहीं वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। यदि सांप के डसने से बच्चे की जान गई है तो विभाग की ओर से जरूरी कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी अतुल कुमार का देवराज (10) सोमवार शाम को घर में सो रहा था। शाम करीब 4:30 बजे अतुल ने बच्चे को उठाने के लिए आवाज दी तो उसने कोई हरकत नहीं की। इस परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा इधर गौला रेंज के रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही भी पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है। अगर सांप ने डसा है तो परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed