फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Skeleton of a young man found hanging from a tree in the forest

Nainital News: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का कंकाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Skeleton of a young man found hanging from a tree in the forest
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज स्थित टेड़ा गांव के जंगल में वन विभाग को गश्त के दौरान एक नर कंकाल मिला है। कंकाल महाराष्ट्र निवासी एक युवक का पाया गया जो डेढ़ साल से लापता था।
विज्ञापन

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार को टेड़ा के जंगल में कंकाल मिलने की सूचना मिली। कंकाल के पास एक फांसी का फंदा, लैपटॉप व एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल से सिम निकालकर मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया। पूछताछ में पता चला कि अहिल्यानगर महाराष्ट्र निवासी प्रशांत सिल्के (21) पुत्र रामचंद्र की वर्ष 2024 में गुरुग्राम (हरियाणा) में किसी कंपनी में नौकरी लगी थी। कुछ समय बाद वहां से लापता हो गया। परिजनों में उसकी काफी खोजबीन की। 31 मई 2024 को उसकी गुरुग्राम में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। युवक रामनगर क्यों और कब आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed