फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sjega CTR reception

सजेगा सीटीआर का स्वागती कक्ष

Fri, 13 Nov 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ रामनगर।
अमर उजाला/ब्यूरो/ रामनगर। Updated Fri, 13 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sjega CTR reception

कार्बेट नेशनल पार्क का स्वागती कक्ष तमाम सुविधाओं से सुसज्जित होगा। गेट पर ही पर्यटकों को सभी जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन


पार्क के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बृहस्पतिवार को व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्बेट नेशनल पार्क के सभी जोन 15 नवंबर से खुल जाएंगे।

स्वागती कक्ष में पर्यटकों के बैठने की उचित व्यवस्था होगी। इसमें तीन काउंटर बनाए जा रहे हैं, जिसमें एक डे-विजिट से संबंधित होगा तो दूसरा रात्रि विश्राम और तीसरा पूछताछ का होगा।

विज्ञापन


 अभी तक ऑनलाइन बुकिंग में पता नही होता था कि कितने रूम या कितनी जिप्सी कैंसिल हुईं, लेकिन अब पूछताछ काउंटर से पर्यटकों को इसकी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्वागती कक्ष में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए टीवी स्क्रीन पर खाली कमरों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। कैंसिल हुए रात्रि कक्षों के लिए भी शाम चार बजे पुन वहां मौजूद पर्यटकों को रूम आरक्षित कर दिया जाएगा।

पर्यटकों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए ईको टूरिज्म रेंजर का नंबर भी अंकित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों की समस्या का तुरंत निदान हो सके।

स्वागती कक्ष में वन्य जीवों से संबंधित किताब रखी जाएंगी। बताया कैंसिल हुए परमिट ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed